वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी, देखें आंकड़े

india corona vaccination
image source - google

देश में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन चल रहा है। इसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी। अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने बताया कि अब तक कुल 3,81,305 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है ये आंकड़े शाम के 5 बजे तक के हैं।

आंध्र प्रदेश में आज 9,758, अरुणाचल प्रदेश में 1,054, असम में 1,872, बिहार में 8,656, छत्तीसगढ़ में 4,459, दिल्ली में 3,111, हरियाणा में 3446, हिमाचल प्रदेश में 2,914, जम्मू-कश्मीर में 1,139, झारखंड में 2,687, कनार्टक में 36,888 लोगों को टीका लगाया गया।

आगे उन्होंने बताया कि कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 580 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव रिपोर्ट हुआ है। जिसमें से 7 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक इससे दो मृत्यु रिपोर्ट हुई है, एक व्यक्ति मुरादाबाद का है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मृत्यु वैक्सीन से नहीं हुई। दूसरा व्यक्ति कनार्टक का है और उसका आज पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen + nineteen =