स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संसद में कोरोना को लेकर दी जानकारी

Dr. harsh vardhan in parliament
image source - google

आज गुरुवार को संसद में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने देश में कोरोनावायरस की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंनेे कहा की पहले कहा जाता था कि भारत में जुलाई-अगस्त में 300 मिलियन कोरोना के मामले होंगे और 5 से 6 मिलियन मृत्यु हुई होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

135 करोड़ के देश में हम 11 लाख टेस्ट कर रहे हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट अभी तक अमेरिका ने किए हैं। लेकिन हम जल्द ही अमेरिका को टेस्टिंग के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लड़ रहा कोरोना के खिलाफ लड़ाई

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। पिछले 8 महीने से प्रधानमंत्री ने जिस तरह से कोरोना से संबंधित छोटी से छोटी चीजों को बड़ी गहराई से मॉनिटर किया, लोगों को गाइड किया, उन्होंने सब की सलाह ली है। इसके लिए उन्हें इतिहास में याद किया जाएगा।

राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि देश में 78-79% कोरोना मरीज स्वस्थ हो रहे हैं और अन्य देशों के मुकाबले अपने देश में होने वाली मृत्यु 1.64% है। सरकार इसे घटाकर 1% से भी कम करने का प्रयास कर रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × one =