Hathras: राहुल-प्रियंका गांधी का रोका गया काफिला

hathras rape case
image source - google

हाथरस रेप मामले में जो कार्यवाही अभी तक हुई है उससे कोई भी संतुष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा जबरन पीड़िता का अंतिम संस्कार कराए जाने से देशभर में गुस्सा है और विपक्षी पार्टियां योगी सरकार पर हमलावर हो गई हैं। इस बीच आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं।

रास्ते में रोका गया काफिला

पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस पर रोक दिया गया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल दिए और उनके पीछे पीछे-पीछे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी है।

प्रियंका और सोनिया गाँधी ने क्या कहा 

वहीं हाथरस में अब धारा 144 लगा दी गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पूरे परिवार को नजरबंद रखा गया है और बात करना मना है। क्या धमकाकर परिवार को चुप कराना चाहती है सरकार? अन्याय पर अन्याय हो रहा है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाथरस रेप मामले पर कहा कि मासूम लड़की के साथ जो हैवानियत हुई वह हमारे समाज पर कलंक है। हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है उसे मारा गया है – 1 निष्ठुर सरकार द्वारा, उसके प्रशासन द्वारा, उत्तर प्रदेश सरकार की उपेक्षा द्वारा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − 9 =