जीआरपी रायबरेली ने बीमार महिला का कराया इलाज़

जीआरपी रायबरेली और थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कांस्टेबल अरविन्द कुमार व कांस्टेबल दल सिंह यादव के चेकिंग के दौरान एक महिला बीमार हालत में मिली। महिला यात्री का नाम रेनू गुप्ता है, उनके पति का नाम गणेश गुप्ता है जो की मंगल बाजार माली टोला पुरानी बस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद बस्ती के निवासी है।

डाँट से आहत होकर भागे बच्चे को जीआरपी रायबरेली द्वारा बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

महिला की तबीयत बहुत खराब हो गई थी, जो चल-फिर भी नही पा रही थी। उनका पूरा परिवार उनको लेके काफी परेशान था। जीआरपी रायबरेली 108 एम्बुलेंस बुलवाकर पीड़ीता को सुरक्षित दशा में उनके पति गणेश गुप्ता पुत्र रामचन्द्र गुप्ता पता उपरोक्त की देखरेख में जिला चिकित्सालय रायबरेली में भेजा गया। जीआरपी द्वारा इस कार्य को करने पर परिजनों अवं यात्रियों ने काफी प्रशंसा की।

About Author