गोंडा: मजदूर महिला के साथ हैवानियत की सारी हदे पार,हालत गंभीर

rape news gonda
rape news gonda

गोंडा। योगी सरकार में  महिलाओ से दुष्कर्म और हत्याओं  जैसी संगीन वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला कोतवाली देहात क्षेत्र से सामने आया है, जहां घर से मजदूरी करने निकली एक महिला के साथ गांव के ही बदमाश ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं बदमाश ने महिला को चाकुओं से घायल कर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस  दुष्कर्म की बात से  इंकार कर रही है।

यह है पुरा मामला

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला कल दोपहर में घर से मजदूरी करने के लिए निकली थी लेकिन वह मरणासन्न हालत में चिलबिला खत्तीपुर के पास सड़क के किनारे पड़ी हुई मिली। कुछ लोगो ने देखा,तो सूचना कोतवाली देहात की पुलिस को दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। महिला के परिजनों ने बताया कि पीड़िता पत्थर का सिल बट्टा छीनने का कार्य करती है।

Additional Superintendent of Police Mahendra Kumar
Additional Superintendent of Police Mahendra Kumar

प्रतिदिन घर से दोपहर में सिल बट्टा छीनने के लिए जाती थी। कल भी दिन में निकली थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नही लौटी। खोजबीन शुरू की गई तो वह घायल अवस्था मे पड़ी हुई पाई गई। घायल की जेठानी फूल कुमारी ने आरोप लगाया कि गांव के ही रामू ने रेप कर चाकू से घायल कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक का बयान

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल परिजनों की तहरीर के मुताबित नामित आरोपी रामू  नामक युवक  को गिरफ्तार कर लिया है। र

रिपोर्ट- अतुल यादव

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − three =