पुजारियों पर हमले से संत समाज में काफी आक्रोश, गोंडा के लिए रवाना हुए..

attack on priest

बीते कुछ दिनों से साधु-संतों पर काफी हमले हुए हैं। जिनमें से ज्यादातर मामलों में उनकी जान चली गई। कुछ समय पहले महाराष्ट्र के पालघर में दो साधु-संतों को पीट-पीट हिंसक भीड़ ने मार डाला था और उसके बाद कल राजस्थान में एक मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाया गया और आज गोंडा के श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला हुआ।

अयोध्या से गोंडा के लिए कूच

लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से संत समाज में काफी आक्रोश है। गोंडा में पुजारी पर हुए हमले से नाराज साधु संतों ने अयोध्या से गोंडा कूच किया।

परमहंस दास जी महाराज के नेतृत्व में संतो का एक जत्था अयोध्या से गोंडा के लिए रवाना हुआ। इनकी मांग है कि शिव ने भी पुजारी पर हमला किया है उनके ऊपर 24 घंटे के अंदर कार्यवाही होनी चाहिए।

संत के राज में संत पर हमला

बात करने पर उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर जिले के प्रशासन, पुलिस, सांसद कर क्या रहे हैं। अपराधी बेलगाम है। संत के राज में संत पर गोली चलना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी मांग है कि 24 घंटे के भीतर सभी आरोपी सलाखों के अंदर हो। ऐसा नहीं हुआ तो संत अपमान नहीं सहेंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − eleven =