गोंडा:जिलाधिकारी ने किया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर कोविड हॉस्पिटल किया का निरीक्षण

gonda news
gonda news

गोंडा। यूपी के गोंडा में बना आधुनिक 168 बेड वाला कोविड हॉस्पिटल का नया भवन अब उद्घाटन के इंतजार में है। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होना तय माना जा रहा है मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित टाटा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस कोविड हॉस्पिटल का प्रस्तावित नामकरण न होने से बोर्ड खाली है।चूंकि नोएडा में अभी हाल में मुख्यमंत्री द्वारा नोएडा कोविड हॉस्पिटल के नाम से उद्घाटन किया गया है।

gonda news
gonda news

अभी गोंडा में बने इस कोविड हॉस्पिटल का नाम क्या रखा जाय यह स्पष्ट नही है। इस हॉस्पिटल का नाम “गोंडा कोविड हॉस्पिटल” या ” देवीपाटन कोविड हॉस्पिटल” रखा जाय या फिर गोंडा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोंडा नरेश ” देवीबक्स सिंह कोविड हॉस्पिटल” रखा जाय यह अभी तय नही है हॉस्पिटल के नामकरण के सम्बंध में शासन से क्या नाम रखा जाय पत्र भेजा जा रहा रहा है फिलहाल इस हॉस्पिटल का उद्घाटन एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होना तय माना जा रहा है।

gonda news
gonda news

बताते चले कि इस कोविड हॉस्पिटल को टाटा ने ले रखा है टाटा ने इस नवनिर्मित भवन को कोविड हॉस्पिटल बनाया है। कोविड हॉस्पिटल में सारी व्यवस्था टाटा की होगी। भवन राज्य सरकार का है। इसके अलावा डाक्टर, कर्मचारी, सुविधा,यंत्र सब टाटा ने अपनी व्यवस्था किया है जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी ,टाटा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बने कोविड हॉस्पिटल के नए भवन का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम व निरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया।

रिपोर्ट- अतुल यादव

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − 3 =