Gonda: बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी भर्ती का एक और मामला आया सामने, जानें पूरी खबर

fake recruitment
image source - google

खबर गोंडा से है जहां आज बेसिक शिक्षा विभाग मे एक बार फिर से शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा सामने आया है। पड़ताल के दौरान 8 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिले हैं। जाली दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले इन सभी 8 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए ने बर्खास्त किए गए सभी दोषी शिक्षकों के खिलाफ वेतन रिकवरी व FIR दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।

गोंडा का बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े को लेकर लगातार चर्चा में है। अब तक जिले मे 50 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। वहीं अनामिका शुक्ला का प्रकरण पूरे प्रदेश मे चर्चा का केंद्र रहा था। अब एक बार फिर से शिक्षक भर्ती मे बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

नोटिस का नहीं दिया जवाब 

जांच के दौरान 2 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के फर्जी होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 6 शिक्षक लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। इन सभी को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन कोई भी शिक्षक जवाब देने नहीं पहुंचा। माना जा रहा है कि इनके भी अभिलेख फर्जी थे। इसलिए इन शिक्षकों की तरफ से कोई जवाब विभाग को नहीं दिया गया।

इस पर बीएसए डा इंद्रजीत प्रजापति ने सभी 8 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। बीएसए ने बताया कि 8 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। इसके पहले भी 52 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। अब तक कुल 60 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। सभी के खिलाफ FIR के साथ वेतन की रिकवरी भी की जायेगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × three =