गाजियाबाद के एसएसपी पर लगा भ्रष्टाचार का आऱोप

google

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार का आऱोप लगा है। यह आरोप उनके ही पीआरओ पंकज कुमार ने लगाया है। पंकज कुमार ने इंस्पेक्टर के तबादले की लिस्ट को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के बारे में लिख कर बताया है।

गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार मामले का किया ख़ुलासा

पीआरओ पंकज कुमार ने इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह के चार्ज को लेकर सोशल मीडिया के द्वारा कहा है कि इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह को 6 माह पहले खोड़ा थाने से हटाया गया था लेकिन एसएसपी सुधीर कुमार सिंह अधिकारियों की बात नहीं मानते हैं। इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह को हटा देने के बावजूद उनको चार्ज दिया गया। साथ पंकज कुमार ने बताया कि एसएसपी ने दागी इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को भी इंदिरापुरम का चार्ज दिया है। उन्होंने इंस्पेक्टर अनिल शाही तथा रमेश राणा पर भी दागदार होने के बड़े आरोप लगाए हैं।

About Author