Asia के इस व्यक्ति ने Mukesh Ambani से छीना एशिया में सबसे अमीर होने का ताज

richest person in asia mukesh ambani

Richest Man In Asia: ये बात तो सभी जानते है कि मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है और इस स्थान पर वो लम्बे समय से बने हुए है। लेकिन अब वो दूसरे नंबर पर आ गए है। उन्हें और किसी ने नहीं बल्कि अडानी समूह के प्रमुख Gautam Adani ने उन्हें पीछे कर दिया है और अब एशिया के सबसे रईस अरबपति बन गए है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अब गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है और उन्होंने ये उपलब्धि पहली बार हासिल कि है। इसके बाद अम्बानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।

website पर आंकड़े अभी नहीं हुए अपडेट

दुनियाभर के रईसों की दौलत आंकने वाली साइट Bloomberg Billionaire Index पर अभी ये अपडेट नहीं हुआ है। इस लिए मुकेश अम्बानी अभी भी पहले नंबर पर है। लेकिनअगले कुछ घंटो बाद ये आंकड़े बदल जायेंगे और मुकेश अम्बानी दूसरे नंबर पर आ जायेंगे।

कितनी है अम्बानी-अडानी की संपत्ति?

अभी तक के आंकड़ों के अनुसार मुकेश अम्बानी कि संपत्ति 91 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। वहीँ गौतम अडानी कि संपत्ति 88.8 बिलियन डॉलर से ज्यादा है।

लेकिन शेयर मार्किट में पिछले कुछ दिनों में रिलांस शेयर में थोड़ी गिरावट आयी है। जबकि अडानी के शेयर्स में बढ़त हुई है। लेकिन यहाँ पर एक बात बता दें कि शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिस्टेड है। जबकि अडानी की 6 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। जिनमे से 3 को कुछ नुकसान हुआ है और 3 को फायदा।

इन 3 अडानी शेयर में बढ़त

अडानी एंटरप्राइजेज: शेयर भाव- 1754.65 रुपए (2.76 % बढ़त), मार्केट कैपिटल- 1,92,978 करोड़ रुपए
-अडानी पोर्ट: शेयर भाव-762.75 रुपए (4.59 % बढ़त), मार्केट कैपिटल- 1,55,734 करोड़ रुपए
– अडानी पावर: शेयर भाव- 105.95 रुपए (0.05 % बढ़त), मार्केट कैपिटल-40,864 करोड़ रुपए

शेयर मार्केट क्या है – What is Share Market in Hindi (share bazar guide in hindi)?

जबकि मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव- 2350.90 रुपए (1.48 $ नुकसान) है। वहीं, मार्केट कैपिटल 14 लाख 91 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × four =