रमा शुक्ला के बच्चो की 12वीं तक कि पढ़ाई होगी निशुल्क-सेंट एंथोनी

google

उत्तर प्रदेशकी राजधानी लखनऊ में बीते दिन 20 नवंबर को महापौर संयुक्ता भाटिया ने भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की नगर मंत्री रही रमा शुक्ला की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन महापौर के आवास के निकट सिंगार नगर स्थित पार्क में किया गया। इस मौके पर सेंट एंथोनी स्कूल की संस्थापिका लक्ष्मी सक्सेना ने स्वर्गीय रमा शुक्ला के दोनों बच्चों की 12वीं तक की शिक्षा को फ्री में कराने की घोषणा की। इस अवसर पर महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा जया शुक्ला ने कहा कि रमा शुक्ला को जो भी कार्य दो वह बड़ी तन्मयता से उस कार्य को बखूबी करती थी। बहुत ही कम समय में उन्होंने बहुत कार्य किया था।

हरशरण लाल गुप्ता ने कहा कि रमा शुक्ला एक उभरती हुई कार्यकर्ता थी। उनके कार्य की गति ने सबको प्रभावित किया था। मैं महापौर जी का आभार जताऊगा की उन्होंने इस श्रधांजलि सभा का आयोजन कर एक कार्यकर्ता को सम्मान देने का संदेश दिया है। भाजपा पार्षद दल नेता ने कहा कि महापौर ने कार्यकर्ता की चिंता की, उसके परिवार की चिंता इसके लिए महापौर जी का आभार। रमा जी जैसा झुझारू पन मैंने आज तक नही देखा।

प्रतियोगिता के अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने प्रतिस्पर्धा का सही महत्व समझाया

महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर हर जगह अपनी सरकार बनाने में सफल हुई है। हम सभी ऐसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के ऋणी है। हम सब एक परिवार के रूप में है। भाजपा कार्यकर्ताओं की समर्पित पार्टी है। महापौर ने आगे रमा शुक्ला को याद कर भावुक होते हुए कहा कि जब भी मैं उसे बुलाती थी। वह चाहे सुबह के 6 बजे हो या रात के 1 बजे हो, वह हमेशा खड़ी रहती थी। उसने चाहे रीता जी का चुनाव हो, चाहे राजनाथ सिंह जी का चुनाव हो, चाहे मेरा चुनाव हो या सुरेश तिवारी जी का हर चुनाव में उसने निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य किया था।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने कहा कि लखनऊ स्तर से रमा जी ने बहुत ही जल्दी अपनी छाप कार्यकर्ताओं और नेताओं के मध्य छोड़ी है। उन्होंने निश्वार्थ भाव से कमल के लिए और भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य किया था। आज वह हमारे बीच मे नही है। यह महिला मोर्चा के लिए झटका है, पूरी प्रदेश भाजपा उनके परिवार के साथ है।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि पिछले चुनाव में उनके कार्य करने की शैली को देखा था।आज वह हमारे बीच मे नही है । पूरा भाजपा परिवार उनके साथ मे है।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला,चन्द्र प्रकाश, मिश्र, कोमल द्विवेदी,एम पी दीक्षित, श्रीमती कमलेश बाजपेई, कान्ति मुद्गल, अमिता त्रिपाठी, स्नेह लता मिश्रा, सीमा मिश्रा, प्रतिमा तिवारी, साधना त्रिपाठी, नीलू मिश्रा, महिला मोर्चा से साधना जग्गी, आदि अनेक पदाधिकारीगणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

About Author