गृहमंत्री अमित शाह पर होगा मानहानि का केस?, जानें पूरा मामला

former Puducherry Chief Minister V Narayanasamy
image source - google

गृहमंत्री अमित शाह पर मानहानि का केस हो सकता है। ये हम नहीं बल्कि पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा है कि वे उनपर मानहानि का केस करेंगे।

वी नारायणसामी ने दी चुनौती

वी नारायणसामी ने कहा है कि गृहमंत्री ने कहा कि PM मोदी ने पुडुचेरी को 15,000 करोड़ रुपये दिए और CM नारायणसामी ने पैसे गांधी परिवार को दे दिया। मैं उनको चुनौती देता हूं कि इसे साबित करें। अगर वे इसे साबित नहीं करेंगे तो मैं उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करूंगा।

वे सारी कल्याणकारी योजनाओं को रोक रहे थे। वे इसके लिए उप राज्यपाल किरण बेदी का भी इस्तेमाल करते थे। उन्होंने मेरे खिलाफ व्यक्तिगत रूप से और गांधी परिवार के खिलाफ हैरान करने वाला बयान दिया है। यह बहुत दुखद है। यह बहुत खतरनाक चलन है। BJP को झूठ बोलने की आदत है।

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद क्या बोले पीएम मोदी

बता दें हाल ही में पुडुचेरी में कांग्रेस कि सरकार गिर गयी थी। क्योंकि वो सदन में अपनी बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। इसका जिम्मेदार वो बीजेपी को मानते है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × one =