कांग्रेस पूर्व सांसद अनु टंडन सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने 2022 को लेकर कही ये बात

Former Congress MP Anu Tandon joins SP
image source - google

आज सोमवार को कांग्रेस पूर्व सांसद अनु टंडन सपा में शामिल हुई, इस दौरान वहां पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनु टंडन ने कहा कि सपा प्रमुख ने जो विकास का काम किया उसे एक कार्यकाल में करना असंभव था। जिस तरह के हालात हैं, इन हालातों में एकजुट होना जरूरी है। 15 वर्षों तक कांग्रेस में रही 2019 के बाद महसूस हुआ कि काम नहीं करने दिया जा रहा है। यह साफ जाहिर है कि कोई प्रोग्रेस कांग्रेस समाज में नहीं कर पा रही है, अब सपा में मै आई हूं।

क्या कहा सपा प्रमुख ने

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम लगातार पार्टी में लोगों को जोड़ने का काम कर रहे है। अनु टंडन जी के साथ ही सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से जनता की नाराजगी है। किसी भी सवाल का जवाब भाजपा के पास नहीं है। इसलिए उत्तर प्रदेश को और देश को भाजपा से बचाना है.. लोग कह रहे हैं कि नवंबर में वैक्सीन.. दिसंबर में वैक्सीन। मुझे तो बस इतना पता है कि 2022 में सारी बीमारियां खत्म हो जाएंगी और खुशहाली ही खुशहाली होगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen + 13 =