भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले पांच पार्टियों ने की प्रेसवार्ता

google

उत्तर प्रदेश की पांच पार्टियों ने एक साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले प्रेसवार्ता किया है जिसमे उन्होंने सरकार के खिलाफ हमला बोला है।

इन पार्टियों ने मिलकर की प्रेसवार्ता

  1. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी: राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश राजभर
  2. जन अधिकार पार्टी: राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा
  3. राष्ट्र उदय पार्टी: राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू रामपाल
  4. राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी: राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति
  5. जनता क्रांति पार्टी: राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान

नारी के प्रति हिंसा सम्मेलन पर प्रेसवार्ता

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश राजभर ने सरकार पर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक तथा आदिवासी विरोधी का आरोप लगते हुए बयान दिया है कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब विरोधी है और पिछले 67 वर्षों से पार्टियों ने गरीबी को ख़त्म करने के नाम पर केवल गरीबों का वोट बैंक ही लिया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश राजभर ने नागरिकता बिल के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिल संविधान के खिलाफ है। साथ ही कहा कि “देश मे नफरत फैलाने की साजिश हो रही है और हिन्दू मुसलमान को लड़ाने की बात हो रही है”।

About Author