CAA के विरोध प्रदर्शन के दौरान JMI के छात्र पर चलाई गोली

JMI student injured
google

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (JMI) में सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को एक अनजान व्यक्ति ने ‘मैं दिलाऊंगा आज़ादी’ कहकर गोली चला दी जिससे जामिया का छात्र शादाब घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला व्यक्ति बाहर से आया था। गोली चलाने वाले इस व्यक्ति हाथ में पिस्टल ले रखी थी और पिस्टल लहराते हुए वह ‘दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, जामिया मिल्लिया मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहा था।

इस व्यक्ति की गोली से घायल हुए छात्र शादाब को होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय द्वारा सीएए के खिलाफ 30 जनवरी को गुरुवार के दिन जामिया से लेकर राजघाट तक मार्च निकाला जा रहा था।

क्या वास्तव में CAA से किसी भारतीय की नागरिकता जाने का खतरा है …. ?

दरअसल जब से सीएए का क़ानून आया है तब से लेकर अबतक लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन किये जा रहे हैं। सबसे पहले जामिया से ही इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुआ था जो देशभर में फ़ैल गया है। जामिया के बाद अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किये गए इसके बाद लखनऊ के नदवा में भी जमकर प्रदर्शन हुआ था। देश भर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे जिसमे कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए। इस विरोध प्रदर्शन में बहुत सी सरकारी संपत्ति को भी नुक्सान पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। यह सभी गिरफ्तारियां सीसीटीवी कैमरे को देख कर की जाने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया और बहुत से अनजान लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one + 19 =