राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं पर FIR दर्ज

Delhi border
image source - google

किसान संगठनों को दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दी गयी थी। लेकिन ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ ट्रैक्टर अलग रुट पर चले गए और लाल किले की प्राचीर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर हमला भी किया।

अब इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। अब तक 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेस टिकैत समेत 6 किसान संगठन के नेताओं पर FIR दर्ज की गयी है।

बता दें दिल्ली पुलिस ने कल की हिंसा को लेकर IPC की धारा 395 (डकैत), 397 (लूट या डकैत, मारने या चोट पहुंचाने की कोशिश), 120 बी (आपराधिक साजिश की सजा) और अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। इसके साथ ही इस पुरे मामले की क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जाएगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − 6 =