फ्रांस में हुई घटना पर बयान देकर फसें शायर मुनव्वर राणा

munawwar rana statement
image source - google

लखनऊ के हजरतगंज थाने में शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है। ऐसा उनके द्वारा दिए गए एक विवादित बयान को लेकर किया गया है। जिसमें उन्होंने फ्रांस में हुई घटना को सही ठहराया था।

क्या कहा था मुनव्वर राणा ने

फ्रांस में कार्टून विवाद पर बात करते हुए मुनव्वर राणा ने कहा था कि मजहब मां की तरह होता है। इसमें सब की भावनाएं जुड़ी होती हैं। यदि कोई इन भावनाओं से खिलवाड़ करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

फ्रांस में मोहम्मद साहब का वह कार्टून बनाकर मुसलमानों को चिढ़ाने का काम किया गया। उस कार्टून को देखकर छात्र इतना मजबूर हो गया कि उसने टीचर का कत्ल कर दिया। अगर उसके जगह मैं होता तो मैं भी यही करता।

इस बयान पर काफी विवाद हुआ। लेकिन मुनव्वर राणा अपने दिए गए बयान पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि मैंने जो बयान दिया था, मैं उस पर कायम हूं। इसके बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 + 3 =