यूपी : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया सबसे बड़ा बजट

up budget 2021-2022
up budget 2021-2022

आज उत्तर प्रदेश सरकार अभी तक का सबसे बड़ा बजट विधान भवन में पेश कर रहे है। यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना इस बजट को विधान भवन में 1:40 मिनट में 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ रूपए का बजट पेश किया।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की विकास दर 5.1% करने के लिए वर्ष 2021-22 में खाद्यान उत्पादन का लक्ष्य 644 लाख मीट्रिक टन और तिलहन उत्पादन का लक्ष्य 13 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है।

प्रदेश में 2020-21 में खरीफ उत्पादन का लक्ष्य 223 लाख मीट्रिक टन रबी उत्पादन का लक्ष्य 417 लाख मीट्रिक टन और तिलहन उत्पादन का लक्ष्य 12 लाख मीट्रिक टन निर्धारित है।

निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर सरकार दे रही बल

कृषि अनुसंधान के लिए सरकार प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के अंतर्गत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना कर रही है। कृषि की नवीनतम जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है जिनमें 17 का संचालन प्रारंभ हो गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty − 16 =