फिल्म एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी बनेगी मनीष पाण्डेय की दुल्हनिया

इण्डिया टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज मनीष पाण्डेय जल्‍द ही शादी करने जा रहे हैं। मनीष पांडे को अपना जीवनसाथी मिल गया है। टैलेंटेड क्रिकेटर के रूप में उभरे मनीष पांडे जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात का ऐलान हो गया है कि एक खूबसूरत एक्ट्रेस उनकी दुल्हन बनेगी। सूत्रों के मुताबिक मनीष और अश्रिता शेट्टी इसी साल 2 दिसंबर को मुंबई में शादी कर सकते हैं। मनीष अभी कर्नाटक क्रिकेट टीम की कप्‍तानी कर रहे हैं। और विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे है। मनीष पांडे और अश्रिता शेट्टी के रिलेशनशिप में होने की खबरें लंबे समय से आ रही थीं। अब शादी की जानकारी सामने आने के बाद इस रिश्‍ते की पुष्टि भी हो गई है।

शादी की तारीख हो गयी है तय

बताया जा रहा है की मनीष और अश्रिता शेट्टी इसी साल 2 दिसंबर को मुंबई में शादी कर सकते हैं।भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज 30 वर्षीय मनीष पाण्डेय एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस से शादी करने वाले हैं। मनीष पांडे की शादी की तारीख भी तय हो गई है। बताया जा रहा है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले वे वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम का हिस्सा थे।

प्रिया पूनिया ने जड़ा अर्धशतक, भारत को दिलाई बड़ी जीत

जाने कौन है अश्रिता शेट्टी

अश्रिता शेट्टी का जन्म 16 जुलाई 1993 को मुंबई में हुआ था। आश्रिता शेट्ठी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने इंद्रजीत ओरू जैसी साउथ की बड़ी फिल्मों में काम किया हैं। अश्रिता को लेकर यह भी पता चला है की वे जल्द ही पन्नीरसेल्वम के डायरेक्शन में बनने वाली एक बड़ी फिल्म में लीड रोल प्ले करती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ओरु कन्नयम मूनू कलावानिकलम, उदयम, एनएच 4 जैसी बड़ी फिल्‍मों में कर चुकी है।

ब्‍यूटी कंपीटिशन में अश्रिता शेट्टी ने कमाया नाम

अश्रिता शेट्टी 2010 में तब चर्चा में आईं थी जब टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा कराए गए एक सौंदर्य प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया था। ‘क्लीन एंड क्लियर फेस’ प्रतियोगिता वह पहले मुंबई में जीती थीं। फिर उन्होंने इस प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर भी जीता था। अश्रिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 में तुलु फिल्म इंडस्ट्री में बनी फिल्म ‘तेलीकड़ा बोली’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया। अभी हाल ही में उन्हें फिल्म निर्देशक वेत्रिमरन और मणिमारन ने उन्हें एनएच 4 में मुख्य भूमिका निभाने के साइन किया। अश्रिता शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा बन चुकी हैं।

मनीष और अश्रिता शेट्टी दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों की जोड़ी क्रिकेट व मनोरंजन जगत की नई जोड़ी होगी, जो शादी के बंधन में बंधेगी। इससे पहले अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, युवराज सिंह-हेजल कीच, जहीर खान-सागरिका घाटगे, हरभजन सिंह-गीता बसरा, मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी जैसी स्टार जोड़ी ने एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया है।

About Author