Ajay Devgon की कार को एक किसान आंदोलन समर्थक ने रोक कर उनसे सवाल पूछे और कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए।
किसान आंदोलन समर्थक ने Ajay Devgon की कार रोक कर सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो…#AjayDevgn #KisanAndolan #FarmersProstests pic.twitter.com/ASaQG5kkFW
— Awaze Uttar Pradesh (@AwazeUttar) March 3, 2021
देश में किसान आंदोलन को काफी समय हो चूका है और इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे समर्थन करते नजर आये तो कुछ विरोध। वहीँ कुछ सितारों ने इस मामले पर चुप्पी साधी रखी। इन्ही मे से एक Ajay Devgon भी है।
किसान आंदोलन समर्थक ने आज सुबह गोरेगांव फिल्मसिटी के बाहर रोक दिया और बीच रास्ते खूब खरी-खोटी सुनाई। काफ़ी देर तक सड़क पर तमाशा होता रहा। लेकिन इस दौरान पुलिस कहीं नज़र नहीं आई। लिहाज़ा पुलिस पर सुरक्षा के लिहाज़ से भी बड़े सवाल उठ रहे हैं।
कानपुर में दो रोहिग्या को सुनायी गयी सजा, मामला जानकर हो जायेंगे हैरान
किसान आंदोलन समर्थक ने Ajay Devgon से कहा कि ‘तुम पंजाब के खिलाफ हो शर्म करो। गाड़ी से बाहर निकलो और बात करो।’ इस दौरान उसे हटाने की कोशिश की गयी लेकिन वो नहीं हटा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने उस व्यक्ति को हटाया।