नहीं रहे मशहूर शायर Rahat indori,आज सुबह ही हुए थे कोरोना की वजह से भर्ती

Famous poet Rahat Indauri dies
image source - google

मशहूर शायर Rahat indori का निधन हो गया है। आज सुबह ही वो मध्य प्रदेश के इंदौर में अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी थी। राहत इंदौरी ने सुबह ट्वीट कर कहा था की मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। जिसके बाद मै अस्पताल में भर्ती हो गया हूँ। दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी (Coronavirus) को हरा दूँ।

Rahat Indori का निधन आज शाम 5 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। इस खबर से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। नेता,अभिनेता,कवि,लेखक सबने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भले ही वे इस दुनिया को अचानक अलविदा कह गए हों। लेकिन अपनी शायरी और गानों की वजह से Rahat Indori हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनकी निधन की खबर आते ही सोशल मिडिया पर उनकी एक शायरी लोग बहुत शेयर कर रहे है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।

“मैं जब मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना,
लहू से मेरी पेशानी पे हिन्दुस्तान लिख देना”

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × three =