बुलंदशहर: एक ही परिवार में जमीनी विवाद में चली कुल्हाड़ी और चाकू

family fight over land dispute
image source - google

बुलंदशहर: ज़मीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष देखने को मिला। परिवार के दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बेरहमी से हमला किया जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई और दो महिला समेत 6 लोग बुरी तरह घायल हुए।

पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी और चाकुओ से गोदने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने खानपुर पुलिस पर भी  गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दबंग आरोपी कल भी हमारे साथ मारपीट कर रहे थे।

लेकिन शिकायत के बाद भी गांव तक नही पहुंची खानपुर पुलिस। आरोपी पक्ष ने आज कुल्हाड़ी चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में घायल हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग की अस्पताल लाते हुए मौत हो गई।

दु:खद हादसा: LPG गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, छत गिरने से 7 लोगों की हुई मौत और कई लोग हुए घायल

मामला गंभीर होता देख मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को शांत कराया। इसके बाद सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह पूरी घटना बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के नंगला आलमपुर की है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 1 =