कल रात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। इसमें उनके पैर और अन्य कई जगहों पर गंभीर छोटे आयी है। अभी सीएम कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती है। यहाँ पर एक्सरे और MRI आदि की गयी।
क्या कहा चश्मदीद ने
सुमन नामक विद्यार्थी ने कहा कि ममता बनर्जी को देखने के लिए जनता इकट्ठा हो गई। उन्हें देखने के लिए लोग घेरकर खड़े हो गए। उसी समय उन्हें गर्दन और पैर पर चोट लग गई, धक्का तो नहीं दिया, गाड़ी धीरे-धीरे चल रही थी।
क्या कहा ममता बनर्जी ने
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 4-5 लोगों ने गाड़ी एकदम बंद कर दी। बहुत चोट लग गई। वहां लोकल पुलिस से कोई नहीं था। किसी की साजिश जरूर है। यह जानबूझकर किया गया है।
ममता बनर्जी के भतीजे और TMC संसद अभिषेक बनर्जी ने हॉस्पिटल में भर्ती ममता की फोटो पोस्ट की और कहा कि BJP 2 मई को बंगाल के लोगों कि शक्ति को देखने के बाद खुद को कोसेगी।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक
वहीँ BJP ने इसे पब्लिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि सीएम कड़ी सुरक्षा में रहता है। और ममता बनर्जी के पास Z+ सुरक्षा है। ऐसे में उनपर कोई हमला कैसे कर सकता है। इस मामले पर अन्य पार्टियों ने निंदा कि और जाँच करने की मांग की है।