पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त कहा

Source - Google

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ के चंदन अस्पताल में भर्ती थे। यूपी पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सुखदेव राजभर की मृत्यु पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। वहीं कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी सुखदेव राजभर के निधन की सूचना पर चंदन हॉस्पिटल पहुंचे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र जनपद आजमगढ़ के विधायक सुखदेव राजभर के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संदेश में कहा कि सुखदेव राजभर एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि थे।

नेता जी तय करेंगे की किस पार्टी से लड़ना है : अपर्णा यादव

संसदीय नियमों एवं परम्पराओं की उन्हें गहरी जानकारी थी। राजभर निर्धन और कमजोर वर्गाें के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में हुई अपूरणीय क्षति की भरपाई हो पाना कठिन हैI दीक्षित ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके पुत्र पप्पू राजभर सहित शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × one =