Eway Bill: दोस्तों आज मैं आपको इस Post में E-Way Bill क्या है और Eway Bill login कैसे करें के बारें में जानकरी देने जा रहे है। अगर आप भी Eway Bill की जानकारी प्राप्त करना चाहते है और जानना चाहते है की Eway Bill कैसे बनाये।इस Post में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे।इसके साथ ही Eway Bill कैसे Generate करें के बारे में आज आपको बताया जाएगा।
Eway Bill कब लागू किया गया
दरअसल GST परिषद् ने 16 दिसम्बर को अपनी बैठक में 1 जून, 2018 तक E-way bill को देश भर में लागू करने का फैसला किया था। अब इसका trial शुरू हो गया है। देश के तमाम राज्यों के भीतर वस्तुओं के आवागमन के लिए Eway bill को 1 फरवरी, 2018 को लागू कर दिया गया है। भारत सरकार को उम्मीद है कि electronic bills की शुरुआत के बाद GST के collection में 20-25% की वृद्धि हो सकती है। इससे माल की आवाजाही पर नजर रखी जा सकेगी और revenue leakage को रोका जा सकेगा। चलिए जानते हैं Eway Bill क्या है ? इससे व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और सरकारी एजेंसियों को क्या फायदा होगा?
Eway Bill क्या है ?
Eway Bill एक तरह से Electronic Bill है जो 50,000 रुपये या उससे ज्यादा के माल की Supply या Receive करने पर किया जाता है जिसमें भेजे जाने वाले या प्राप्त किये जाने वाले माल की पूरी जानकारी होगी। यह Computer पर बना Bill होता है। Eway Bill दरअसल एक प्रकार का Electronic Bill यानी कम्प्यूटर पर बना बिल होता है। GST System में किसी माल को एक जगह से दूसरी जगह भेजने पर उसके लिए Online Bill भी तैयार करना होगा। ये बिली जीएसटी पोर्टल पर भी दर्ज हो जाएगा।इसी Online Bill को Eway Bill कहते हैं। दरअसल, GST सिस्टम लागू होने के पहले Sales Tax या राज्यों के VAT सिस्टम में भी इस तरह की व्यवस्था लागू रही है।
पुरानी टैक्स व्यवस्थाओं में भी माल परिवहन के लिए कागज पर Bill बनता रहा है। पहले जो Bill कागज पर बनता था, अब वह कम्प्यूटर पर यानी Electronically बनेगा। उसके बाद इसे GST के नेटवर्क पर Upload कर दिया जाएगा। पुरानी व्यवस्था में जो कागज पर बिल बनाया जाता रहा है, उसे हम Road Permit के नाम से जानते रहे हैं। अब GST लागू होने के बाद यही पुराना रोड परमिट Eway Bill के रूप में लागू हो जाएगा।
Eway Bill Registration कैसे करें?
अगर आप भी Eway Bill Registration कराना चाहते हैं तो नीचे दी गई Steps को Follow करे तो आइये अब जानते है Eway Bill कैसे Generate किया जायेगा।
Step 1- सबसे पहले आप इस Link पर जाइये। अब Menu में आपको Last में Registration के Option पर Click करना है। Click करने पर आपको 3Option मिलेंगे जिसमे आपको सबसे पहले Option Eway Bill Registration के Option पर Click करना है। यह आपको E Way Bill Registration Form पर पहुंचा देगा।
Step 2- Form में आपको पहले Option में अपने GST Number (GSTIN) Enter करे। उसके नीचे Captcha Code को भरने के बाद Go पर Click कर दे। Go पर Click करने के बाद आपके सामने पूरा E Way Bill Registration Form Open हो जाएगा।
Step 3- Eway Bill Registration Form में आपकी पूरी जानकारी अपने आप ही Form में भरी हुई रहती है।
● Enter GSTIN-आपका GSTIN Number
● Applicant Name- Applicant का नाम
● Trade Name-आपके Bussiness का नाम लिखे
● Address-आपका पता लिखे
● Mobile Number-आपका Mobile Number लिखे।
Step 4-अब आपको सारी जानकारी भरने के बाद Mobile Number के पास Send OTP के Option पर Click करना है। आपके Registered Mobile Number पर जो OTP आएगा उसे Box में Enter करके Verify OTP के Option पर Click करे।
Step 5-अब आपको अपनी Username ID और Password बनाना है उसके बाद Done कर दे। जैसे ही आपके Username ID और Password, System की तरफ से Valid और Approve हो जाते हैं तो आपके Eway Bill Registration की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Eway Bill के नियम
सभी Registered Supplier को माल भेजने से पहले Eway Bill Generate करना होगा और उस Eway Bill के Number या Printout को Bill के साथ लगाना होगा। यदि माल राज्य के अन्दर व 10 कि.मी से कम दूरी के लिये भेजा जाता है तो भी Eway Bill Generate करना जरुरी होगा लेकिन उसमे Vehicle Number भरने की जरूरत नहीं होगी। अगर Supplier ने Eway Bill Generate कर लिया है और किसी वजह से माल नहीं भेजा जा सका तो यह Eway Bill 24 घंटे के अन्दर Cancel किया जा सकता है।
जिन वस्तुओं पर GST नहीं लगता है उस माल को भेजने के लिये भी Eway Bill की जरुरत नहीं है। जो माल भेजा जा रहा है वह किसी भी काम से सम्बंधित हो जैसे Branch Transfer, Repair, आदि के लिये हो और उस माल की कीमत 50 हजार से ज्यादा हो तो Eway Bill Generate करना जरुरी है।
Eway Bill किसके लिए है?
GST के तहत Registered और Unregistered Bussinessman के लिए वस्तुओं की Supply के लिए यह जरुरी है। वस्तुओं की Supply करने वाले Transporter के लिए भी Eway Bill जरुरी है। 50,000 रुपए से ज्यादा कीमत वाली वस्तुओं को एक राज्य से दूसरे राज्य के अंदर Supply के लिए Eway Bill जरूरी है।
Eway Bill कैसे मिलेगा
Eway Bill के लिए Android App भी Launch किया है इस App की मदद से आप Eway Bill Use कर सकते है। जिन Bussinessman के पास Internet Available नहीं है वह SMS Service से Eway Bill Generate कर सकते है, इसके लिए अपना Mobile Number Register कराना होगा। जो Transporter GST में Registered नहीं है उन्हें भी Pan Card या Aadhaar Number की मदद से Eway Bill Generate करने की सुविधा मिलेगी।
Eway Bill के फायदे
Transporter को Eway Bill Number खो जाने का डर नहीं रहेगा क्योकिं यह Online रहेगा। Eway Bill Tax चोरी रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। कारोबारी या Transporter को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग व्यवस्था से परेशान नहीं होना पड़ेगा। Check Post पर Verification के दौरान समय कम लगेगा क्योकिं यह पूरा System Online है।
Eway Bill किस स्थिति में जरूरी है?
अगर Transport से भेजे जाने वाले माल की कीमत 50 हजार रुपए से ज्यादा है तो उसके लिए Eway Bill बनाना अनिवार्य होगा। इसे GST Common Portal पर दर्ज करने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से माल भेजने वाले (Supplier) की होगी। लेकिन इसे जरूरत समझने पर, माल मंगाने वाला (Reciever) या माल वाहन से ले जाने वाला (Transport) भी जारी कर सकता है।
माल अगर 50000 रुपए से अधिक कीमत का है। तो चाहे उसे राज्य के अंदर भेजा जा रहा हो (Inter State Trade), या राज्य के बाहर (Intra State Trade), हर तरह के माल ट्रांसपोर्ट के लिए Eway Bill बनाना होगा। हालांकि कुछ खास सामानों के लिए कीमत की इस Limit में भी छूट दी गई है, जिनका उल्लेख हमने आगे किया है। वैसे तो, 50 हजार रुपए से कम कीमत का माल होने पर Eway Bill जारी करना आवश्यक नहीं है, लेकिन माल को भेजने वाला (Supplier) या उसे प्राप्त करने वाला (Receiver) चाहे तो Eway Bill जारी कर सकता है।
Eway Bill कैसे login करें?
Eway Bill को login करना बहुत आसान है। बस आपको उसमें को ऑप्शन स्टेप बाई स्टेप फॉलो करने होते है। Eway Bill System Login करने के लिए सबसे पहले Eway Bill System Login वेबसाइट पर जाये। उसके बाद उसमें आपको स्टेप बाई स्टेप ऑप्शन मिलते जायेगें।
सबसे पहले आपको यूजर का नाम लिखना होगा। उसके बाद आपको पासवर्ड डालना होगा। इसके उसमें आपको एक कैप्चा का ऑप्शन दिखेगा जिसको भी भरना होगा। इसके बाद आपको login पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इसी तरह आपको login करने के बाद भी स्टेप बाई स्टेप ऑप्शन मिलेंगे। उनको अपनी इच्छानुसार भरना होगा।
Reserve Bank of India ( RBI ) क्या है, जाने कैसे कार्य करती है RBI
Eway Bill कैसे Cancell करें?
Eway Bill बन जाने के बाद, किसी बदलाव की स्थिति में SMS के जरिये उसे Cancell कैंसल कराया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर SMS की मदद से दूसरा Eway Bill भी बनवाया जा सकता है।