आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि E-Gram Swaraj Portal क्या है और ये कैसे काम करता है। इसके साथ ही ये किस तरह काम करता है और आप कैसे इससे panchayati raj से जुडी हुई पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
E-gram swaraj portal को 24 अप्रैल 2020 को मोदी सरकार ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर लॉन्च किया था। इसके साथ ही e-Gram स्वराज ऐप को भी लॉन्च किया गया। यह पोर्टल और ऐप देश भर में panchayati raj संस्थानों में ई-गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए बनाया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंचायत विकास कार्यो, उनके खंड और कामकाज की जानकारी देश के सभी व्यक्ति जान सकते हैं।
क्या है E-Gram Swaraj App?
eGram Swaraj App विभिन्न पंचायतों का लेखाजोखा रखने वाला डिजिटल प्लेटफार्म है। इसकी मदद से देश के शहरी और ग्रामीण लोग पंचायतों की पूरी जानकारी निकाल सकते है। कोई भी व्यक्ति पंचायतों की जानकारी पाना चाहता है तो e-Gram Swaraj App को डाउनलोड कर सकता है और डाउनलोड करके App पर लॉगिन करके इसका इस्तेमाल कर सकते है। इस App को डाउनलोड करने के बाद कोई भी नागरिक इस ऍप के माध्यम से उसकी पंचायत में होने वाले काम का पूरा ब्यौरा ले सकता है।
e-Gram Swaraj Portal
ऑनलाइन e-Gram Swaraj Portal की शुरुआत भी ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने के लिए की गयी थी। अब व्यक्ति को अलग-अलग जगहों पर काम करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस e swaraj gram panchayat Portal पर लोगों को उनके पंचायतों की विकास कार्य से लेकर खंड तक और तमाम जानकारी दी जाती है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप को पंचायती राज के लिए काम पर आधारित लेखांकन अनुप्रयोग सरल बनाया गया है।
e-Gram Swaraj Portal की विशेषताएं
- पोर्टल से पंचायती राज मंत्रालय के सभी काम से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- पोर्टल पर देश का कोई भी नागरिक अपना अकाउंट बना कर गांव के विकास कार्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
- पंचायत सचिव और पंच के बारे में भी सभी जानकारी e-Gram Swaraj Portal पर देख सकते हैं।
- ई-ग्राम स्वराज पोर्टल या app को आप अपने मोबाइल से या pc से भी एक्सेस कर सकते है।
- e-Gram Swaraj Portal के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटली किया जा रहा है।
e-Gram Swaraj पोर्टल या ऐप के लाभ
- e-Gram Swaraj portal App पंचायतों के चलाने के लिए शुरू किया गया है।
- इस app की मदद से लोग पंचायत में चल रहे काम की निगरानी सरलता से की जा सकती है।
- इस एप्प और पोर्टल से पंचायतों की गतिविधियों की रिपोर्टिंग में सुधार होगा साथ ही योजना की व्यापकता बढ़ेगी।
- eGramSwaraj-3 Portal और App से किसी भी ग्राम पंचायत की पूरी जानकारी जैसे सरपंचो, पांचो, पंचायतो का सचित विवरण आदि एक ही स्थान पर मिल जाएगी।
- e-Gram Swaraj Portal पर डेटा एंट्री की संख्या को तर्कसंगत बनाया गया है, इसमें उपभोगता के लिए आसान नेविनशन भी है।
- पंचायत की जानकारी की सुविधा के लिए व्यक्ति e-Gram Swaraj app को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस ऍप के माध्यम से पंचायत के कार्यकलापों, गतिविधियों, योजना निर्माण, बजट आवंटन, योजनाओं की देख रेख की जा सकती है।
e-Gram Swaraj App डाउनलोड करने की प्रक्रिया
अपनी पंचायत से सम्बंधित सभी जानकारी आसानी से प्राप्त करने के लिए दिए गए तरीके को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
- गूगल प्ले स्टोर पर आपको सर्च बार में e gram swaraj app को सर्च करें।
- इसके बाद e-Gram Swaraj App को डाउनलोड करें।
- मोबाइल ऍप डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करें।
- आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा उसपर आपको यूजर नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन होने के बाद आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर Login करने की प्रक्रिया
- e gram swaraj login की आधिकारिक वेबसाइट e-gram swaraj gov.in पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा (e swaraj gram) ।
- होम पेज पर लॉगइन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना यूजर नाम, पासवर्ड और दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर लॉगिन कर लेंगे।
e-Gram Swaraj Portal पर क्या जानकारी दी जाती है?
- ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंचायत से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- पहले आप ई पंचायत स्वराज पोर्टल पर जाएं।
- ऑनलाइन पोर्टल पर पंचायत की गतिविधिया का नाम योजना, पंचायत प्लैनिंग, प्रोग्रेस रिपोर्टिंग आदि का विवरण प्राप्त कर सकते है।
- पोर्टल पर आप लॉगिन भी करने के बाद भी जानकारी पा सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा फिर ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा।
- फॉर्म में यूजर नाम, पासवर्ड, कैप्चा कोड भर कर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
लोकल गवर्नमेंट प्रोफाइल देखने की प्रक्रिया
- e gram swaraj portal की आधिकारिक वेबसाइट egramswarajgov.in पर जाएं।
- आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आप पंचायत प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करें।
- लोकल गवर्मेंट प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपने राज्य तथा पंचायत लेवल का चयन करना होगा।
- पंचायत लेवल चुनने के बाद दिया हुआ कैप्तचा कोड दर्ज करिये।
- आप गेट डाटा के लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित सारी जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
कमेटी तथा कमेटी मेंबर डिटेल जानने की प्रक्रिया
- e-Gram Swaraj Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर पंचायत प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप कमेटी एंड कमेटी मेंबर डिटेल के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी राज्यों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- आप अपने राज्य को चुनकर उसपर क्लिक करें।
- फिर जिस भू कमेटी से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी है, उसपर क्लिक कर कमेटी को चुने।
- इससे जुड़े सभी जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
E Gram Swaraj Payment Status Check कैसे करें?
यदि आप ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन भुगतान स्थिति ऑनलाइन जांचना चाहते हैं तो नीचे सूचीबद्ध चरणों का पालन किया जाना चाहिए:
आपको सबसे पहले egramswaraj.gov.in पोर्टल की मुख्य वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई देने वाले ऑनलाइन भुगतान स्थिति रिपोर्ट विकल्प पर क्लिक करें।
अगले पेज पर आपके सामने एक फॉर्म लोड होगा।
प्रदान की गई सूची से प्रासंगिक डेटा, जैसे वित्तीय वर्ष, राज्य, रिपोर्ट प्रकार, योजना प्रकार, राशि आदि का चयन करें।
सभी फ़ील्ड भरने के बाद, रिपोर्ट देखें चुनें।
जब आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने संबंधित जानकारी प्रदर्शित होगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
इस पोस्ट में e-Gram Swaraj Portal/App से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं। इसके बाद भी यदि आपको किसी भी तरीके की कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा हो तो आप नीचे दी हुई E-mail पर संपर्क कर अपनी सभी परेशानियों का समाधान कर सकते हैं।
Email- [email protected]
Address- Ministry of Panchayai Raj Government of इंडिया,
11th Floor, J.P. Building, Kasturba Gandhi Marg,
Connaught Place, New Delhi-110001
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि e-Gram Swaraj Portal क्या है और ये किस काम आता है। इसके साथ ही हमने जाना कि आप इससे जिस तरह पंचायत विकास कार्यो, उनके खंड और कामकाज की जानकारी प्राप्त कर सकते है और कैसे login कर सकते है। इसके अलावा आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है।
इस आर्टिकल में :- e gram swaraj, e-gram swaraj, e gram swaraj payment status, e gram swaraj portal, e gram swaraj gov in, e swaraj gram, e gram swaraj login, e swaraj gram panchayat, e gram swaraj app, e gram swaraj priasoft इत्यादि
इसे भी पढ़े :- BigBaazi Review : क्या है बिगबाजी और कैसे खेलें रोलेट, तीन पत्ती व अंदर-बाहर ?
महिलाओं की बायीं आँख फड़कने (Left Eye Blinking In Female) की वैज्ञानिक व ज्योतिष वजह