चीन से सीमा विवाद के बीच भारत ने Dhruvastra Missile का सफल परीक्षण किया है। ये परीक्षण आज नहीं बल्कि 15 से 16 july को किया गया था। जिसका वीडियो आज सेना की ओर से जारी किया गया है।
इस मिसाइल का पहले नाग नाम था पर बाद में इसे बदलकर Dhruvastra कर दिया गया था। यह एक anti tank guided missile है। Dhruvastra को made in india के तहत DRDO ने बनाया है। इसकी रेंज 500 मीटर से 20 किलोमीटर तक की है। इसकी खास बात यह है की ये अपने लक्ष्य को साधने के बाद 95 % तक चांस है की ये उसे भेद देगी।
#WATCH Trials of Helicopter-launched Nag Missile (HELINA), now named Dhruvastra anti-tank guided missile in direct and top attack mode. The flight trials were conducted on 15&16 July at ITR Balasore (Odisha). This is done without helicopter. pic.twitter.com/C8hMj0VhDE
— ANI (@ANI) July 22, 2020
Dhruvastra Missile को भारतीय सेना के Dhruv Helicopter में उपयोग किया जायेगा। हालाँकि 15 से 16 july को हुआ परीक्षण हैलीकॉप्टर से नहीं किया गया था। अब अगला परीक्षण Dhruv Helicopter से किया जायेगा। भारतीय सेना को ये मिसाइल मिलने से सेना की ताकत और बढ़ जाएगी।