दिवाली के अवसर पर अयोध्या नगरी को पूरी तरह से सजा दिया गया है। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सच में भगवान श्री राम लंका विजय करके अयोध्या वापस आ रहे हैं।
राम की पैड़ी और सरयू घाट को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां पर 5 लाख 91 हजार दीए जला कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। जोकि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा।
अयोध्या में 67 एकड़ में दीप जलाए जाएंगे। और भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित 11 रथों की भव्य यात्रा निकाली जाएगी।
दीपोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 3 बजे अयोध्या नगरी पहुंचेंगे।
अयोध्या के मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि पर जाएंगे और राम लला की आरती उतारेंगे। इसके बाद सीएम योगी संबोधन करेंगे इंसान को सभी आरती और दीपोत्सव में भी शामिल रहेंगे।
पुष्पक विमान से भगवान श्री राम माता सीता और लक्ष्मण हनुमान जी को लाया जाएगा। फिर श्री राम का राज्य अभिषेक किया जाएगा।
एक तरह से अयोध्या नगरी को त्रेता युग की तरह सजाने का प्रयास किया गया है और उसी तरह कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया जा रहा है।