उत्तर प्रदेश में मध्यरात्रि से बढे डीज़ल पेट्रोल के दाम

बीती रात को उत्तर प्रदेश के लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। प्रदेश सरकार ने सोमवार की रात को राजस्व बढाने के लिए वैट बढ़ा दिया है। जिसके कारण डीज़ल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि हुई है। 

पुरे भारत की बात की जाए तो कही भी डीज़ल पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाये गए है| लेकिन यूपी में वैट में बढ़ने के कारण उत्तर प्रदेश की जनता को ज़्यादा कीमतें चुकानी होंगी| आज उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में डीज़ल 65.40 रुपये लीटर  और पेट्रोल 73.79 रूपए लीटर  मिलेगा।  पेट्रोल पर अभी तक 14.70 रूपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 7.68 रूपए प्रति लीटर की दर से वैट लगता था। लेकिन अब नया फार्मूला बनाया गया है, जिससे कीमतें तय की जाएंगी।

इस नए फार्मूले के मुताबिक़ पेट्रोल पर 26.80% वैट या 16.74 रूपए प्रति लीटर में से जो अधिक होगा वो लगाया जाएगा। जबकि डीज़ल पर 17.48% वैट या 9.41 रूपए प्रति लीटर में से जो अधिक होगा वह लागू किया जाएगा| और आगे भी कीमतें इसी फार्मूले के तहत तय की जाएंगी।

पेट्रोल गोदाम में लगी आग, तीन फायर कर्मी झुलसे

डीज़ल पेट्रोल से मिलने वाले राजस्व में कमी आ गई थी। वाणिज्य कर अधिकारीयों ने बताया है कि, वैट की कमी के चलते पिछले अक्टूबर से अब तक डीज़ल और पेट्रोल से मिलने वाले राजस्व में 3 हज़ार करोड़ रूपए का घाटा हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अक्टूबर 2018 में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने पर केंद्र सरकार की तर्ज़ पर डीज़ल और पेट्रोल पर 2.50 रूपए प्रति लीटर वैट कम किया था। 

अब उत्तर प्रदेश सरकार के वैट बढ़ाने के इस फैसले से 2.5 हज़ार करोड़ रूपए के मुनाफे की उम्मीद नज़र आ रही है। 

About Author