स्टाइलिश रणबीर सिंह लुक में दिखी धोनी की बेटी जीवा

ज्यादातर अपने स्टाइल के लिए चर्चित रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के हाल ही के लुक को फॉलो करती नजर आयी धोनी की बेटी जीवा। धोनी ने इस बात को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया है।

आइये देखें किस लुक को फॉलो कर रही जीवा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में Elle Beauty Awards में काफी अलग अंदाज में नजर आए। जहां वे ब्लैक कलर की हैट, ब्लैक कोट-पैंट, व्हाइट शर्ट के खुले बटन में नजर आएं। जिसमे उनका चश्मा भी बेहद स्टाइलिश लग रहा था। इस चश्में का क्रेज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा तक भी पहुंच चूका है। जिसे धोनी ने अपने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर के जरिये हमें बताया। धोनी की इस पोस्ट में उनकी चार साल की बेटी जीवा और रणवीर सिंह दोनों नजर आ रहे है।

रणवीर अपने Elle Beauty Awards के लुक में दिख रहे तो जीवा भी टीशर्ट पर सीटी लटकाई हुई नजर आयी। इनकी इस तस्वीर में कुछ मिल रहा है तो वह है इनका चश्मा जिसमे दोनों ही स्टाइलिश लुक दे रहे। धोनी ने तस्वीर को शेयर करते हुए धोनी ने बताया है कि जीवा की याददाश्त कितनी अच्छी है।

जारी हुआ ‘लूटकेस’ का मजेदार पोस्टर

इसके साथ ही धोनी ने कैप्शन में लिखा है – ‘जीवा ने जब इस तस्वीर को देखा तो बोली- ‘वो मेरा चश्मा क्यों पहने हुआ है? वह ऊपर गई और अपना चश्मा ढूंढ लाई। फिर उसने कहा- मेरा चश्मा सिर्फ मेरा चश्मा है। आजकल के बच्चे बिल्कुल अलग होते हैं। साढ़े चार साल की उम्र में वह अपनी चीज बहुत अच्छे से पहचान लेती हैं और मैं अब भी नहीं पहचान पाता हूं कि मेरे पास भी वैसे सनग्लासेस हैं।’

इसके बाद धोनी ने लिखा कि वह इस बात को भी अच्छे से जानते हैं कि अगली बार जब भी उनकी बेटी रणवीर सिंह से मिलेगी तो ये बात जरूर बोलेगी कि उसके पास भी उनके जैसा ही चश्मा है। धोनी की इस पोस्ट को देखकर रणवीर सिंह ने जीवा को फैशनिस्टा बताते हुए कमेंट किया।

View this post on Instagram

@loewe

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

आपको पता ही होगा कि वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी के संन्यास लेने की खबरें कि हवा काफी तेज चल रही थी। जिसके बाद वाकई धोनी क्रिकेट से काफी दूर हो गए। न तो धोनी वेस्टइंडीज के दौरे पर गए और न ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में हिस्सा लिया। साथ ही रणवीर सिंह भी अपनी आने वाली अगली फिल्म 83 को लेकर व्यस्त चल रहे हैं।

View this post on Instagram

@loewe

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

इसके आलावा रणवीर सिंह की हालिया कुछ तस्वीरें काफी चर्चा में हैं, जिन तस्वीरों पर उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ट्रोल करते हुए कमेंट किया। ये इसलिए हुआ क्योंकि उस तस्वीर में रणवीर का चेस्ट नजर आ रहा है। दीपिका के साथ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी मजे लेते हुए रणवीर सिंह की हालिया तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “राम जी के बाल देखो!!! छाती का कमाल देखो।”

About Author