Dhanteras 2021: जानें क्या खरीदें क्या नही व पूजा करने और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021

Dhanteras का पर्व हिंदू धर्म के लिए बहुत खास होता है। यह हर वर्ष Diwali से पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह तिथि 3 नवंबर 2021 को पड़ रही है।

मान्यता है कि Dhanteras के दिन खरीदारी करने से लाभ होता है। इस दिन जिस भी सामान खरीदा जाता है वह लाभदायक साबित होता है और धन संपदा में वृद्धि होती है। जिससे घर में खुशी का माहौल रहता है। इसलिए इस दिन करोड़ों लोग नए-नए सामान खरीदते हैं।

Dhanteras दिवाली के 2 दिन पहले मनाया जाता है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन धन्वंतरि जी समुद्र मंथन के दौरान सोने का घड़ा लेकर प्रकट हुए थे। उस समय उनके हाथ में एक कलश (बर्तन) था और उस कलश में अमृत। इसलिए धनतेरस वाले दिन बर्तन ज्यादा ख़रीदे जाते है।

इस दिन लोग ज्यादातर धातु से बनी वस्तुएं खरीदते हैं जैसे बर्तन, सोना-चांदी, वाहन आदि। इसके अलावा जमीन और घर भी लोग खरीदते हैं। लेकिन इनमें से क्या खरीदना ज्यादा लाभकारी होता है? यह लोगों को नहीं पता होता।

धनतेरस शुभ मुहूर्त

Dhanteras के दिन नयी वस्तुएं खरीदने का शुभ समय 6 बजकर 20 मिनट से लेकर 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सुबह का मुहूर्त देखें तो सुबह 11 बजकर 30 मिनट से खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा धनतेरस के दिन पूजा (Puja) करने का समय शाम 5:25 से 6.00 बजे तक है। प्रदोष काल में धनवंतरी पूजन शाम 5.38 से 8.14 तक है।

धनतेरस पर इन वस्तुओं को ना खरीदें

बहुत लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि उन्हें धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए। ऐसे में वे कुछ भी खरीद कर ले आते हैं। इससे आप को नुकसान हो सकता है। इसलिए इस तरह की चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

1. प्लास्टिक, लोहे की वस्तुएं
2. काले रंग की वस्तुएं
3. स्टील अल्मुनियम की वस्तुएं
4. कांच और चीनी मिट्टी से बनी वस्तुएं

इन वस्तुओं को खरीदें

धनतेरस के दिन कुछ चीजों की खरीदारी अवश्य करनी चाहिए। यह वस्तुएं लाभदायक साबित होती हैं और धन संपदा में वृद्धि होती है।

1. लक्ष्मी माता और गणेश जी की मूर्ति
2. सोने चांदी से बनी वस्तु या आभूषण
3. पीतल से बनी वस्तुएं
4. झाड़ू और मिट्टी के दीपक

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × two =