Red Fort Protest: 25 किसान नेताओं पर FIR और इन दो की पुलिस को तलाश

fir against farmers leader
image source - google

26 जनवरी दिल्ली में हिंसा के मामले में अबतक किसान नेताओं समेत 25 अन्य पर FIR दर्ज कि गयी है। इसके साथ ही किसानों को भड़काने वाले दीप सिंधु और लाल किले पर झंडा फैराने वाले की तलाश की जा रही है।

इन लोगों पर FIR

राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, दर्शन पाल, सतपाल सिंह, सतनाम पन्नू, बूटा सिंह, वीएम सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, जगबीर सिंह टागा, भोग सिंह मनसा, सुखपाल सिंह डाफर, ऋषि पाल अंबावत, प्रेम सिंह गहलोत, सुरजीत सिंह फूल, कृपाल सिंह नाटूवाला, जोगेंद्र सिंह, दीप सिद्धू, लक्खा सिधाना पर FIR अबतक दर्ज हुई है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

बता दें दिल्ली में हुई हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इनमे से कुछ को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है लेकिन कई अभी भी भर्ती है। जिनसे मिलने के लिए आज गृहमंत्री अमित शाह जायेंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − eleven =