जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम के खिलाफ चार्जशीट दायर

sharjeel imam
image source - google

शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। बता दें शरजील को दंगे भड़काने और देश विरोधी भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सबूतों के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 124a और 153a के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शरजील इमाम ने 13 दिसंबर 2019 को जामिया में एक भड़काऊ भाषण दिया था। जिसमें उसने असम को भारत से काटने की बात कही थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। 15 दिसंबर 2019 को नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया के छात्रों ने रैली निकाली थी। जिसमें काफी हिंसा हुई थी। इस रैली के दौरान आगजनी, पत्थरबाजी और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 28 जनवरी 2020 को बिहार के जहानाबाद से शरजील को गिरफ्तार किया था।

एटीएम से निकलने वाले नोटों को किया जाएगा सैनिटाइज

बिहार से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस शरजील को दिल्ली लेकर आई थी और 5 दिन के रिमांड पर लिया था। दिल्ली के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, असम मे भी शरजील के खिलाफ देशद्रोह, दंगे कराने, लोगों में नफरत फैलाने सहित अन्य कई धाराओं में केस दर्ज है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine + 5 =