दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ “जहां वोट वहां वैक्सीनेशन”

Delhi cm

दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए जहां वो तो वहां वैक्सीनेशन नाम से अभियान शुरू किया जा रहा है। इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देते हुए कहा कि 45 साल से अधिक लोगों के लिए दिल्ली में आज से एक स्पेशल अभियान शुरू किया जा रहा है।

जिसका नाम ‘जहां वोट वहां वैक्सीनेशन’ है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी।

इस अभियान के तहत हम लोगों के घर-घर जाएंगे और कहेंगे कि जहां आप वोट डालने जाते हो आप वहीं जाएं और वहां पर आपके वैक्सीनेशन का हमने इंतजाम किया हुआ है। आज से दिल्ली के 70 वार्ड से ये शुरू किया जाएगा। हर हफ्ते 70 वार्ड में ये अभियान किया जाएगा।

Unlock की प्रक्रिया शुरू पर यूपी के यह 4 जिले अभी भी रहेंगे बंद

आज जिन 70 वार्ड में ये अभियान शुरू किया जा रहा है वहां के बूथ लेवल ऑफिसर(BLO) को आज ट्रेनिंग दी जा रही है। ये BLO अगले 2 दिन हर घर में जाकर पूछेंगे कि 45 साल से अधिक के लोग कौन है, क्या उन्हें वैक्सीन लग चुकी है अगर नहीं तो वो उन्हें वैक्सीन लगवाने का स्लॉट देकर आएंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × three =