मुरादाबाद : दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र गौतम ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

cabinet minister Rajendra Gautam
Moradabad

मुरादाबाद :। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र गौतम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा द्वारा कुछ साल पहले गुजरात मॉडल नाम का एक शब्द बेचा गया। देश के बड़े-बड़े मीडिया हाउस और इंडस्ट्रलिस्ट खरीद कर एक ऐसा माहौल पैदा कर दिया, जिससे भाजपा की सरकार केंद्र में आई, जिसके बाद इन्होने बड़े-बड़े वादे किए, इसके बाद प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी चंद जाति के होकर रह गए।

केजरीवाल के मंत्री ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि यहाँ पर कोई सुरक्षित नही है और तो और यहाँ तो ब्राह्मण तक सुरक्षित नही है। यहाँ पर जंगल राज चल रहा है, यहाँ पर जाति पूछ-पूछ कर हत्याएं हो रही है। कल 25 दिसम्बर को किसानों के खातों में पहुँचने वाले 18 हजार करोड़ रुपये पर पूछे गए सवाल पर बोले कि में सिर्फ एक बात कहना चाहता हूँ कि प्रधानमंत्री जी किसानों को खरीदने की कोशिश न करे, समस्याओं को दूर करे, ये जो भाजपा की सरकार है।

ये दमनकारी सरकार है जिसने अंग्रेजो को भी पीछे छोड़ दिया है, उस समय अंग्रेज दमन करते थे लेकिन इस समय अपने लोग दमन कर रहे है। अगर भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को ये पता होता कि ऐसी सरकारे आएंगी औऱ अगर वो आज जिंदा होते तो रो रहे होते। दरअसल वो हरियाणा में 13 किसानों पर हत्या के मुकदमें दर्ज किए जाने पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थें।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी पर बोलते हुए कहा कि, प्रजातंत्र के अंदर अपनी बात कहने का सबको अधिकार होता है। अगर विपक्ष के लोग एक ज्ञापन देना चाहते है तो ये क्या बात हुई कि सिर्फ तीन लोग ही मिलने जाएंगे। मै समझता हूं कि ये पहली सरकार आई है जो विपक्ष को कुचलना चाहती है, इस सरकार में विपक्षी नेताओं पर ईडी के छापे डलवाये जा रहे है।

रिपोर्ट:-नासिर खान…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

6 − 4 =