दिल्ली सीएम: इस बार किसी भी हालत में नहीं जलाएंगे पटाखे, ऐसा किया तो…

दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और दिवाली का पर्व नजदीक है। जिसमें काफी पटाखे जलाए जाते हैं। इससे राजधानी में प्रदूषण और भी बढ़ सकता है।

जिसे देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार किसी भी हालत में पटाखे नहीं जलाएंगे। अगर आप पटाखे जलाएंगे तो आप अपने ही बच्चों और परिवार की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं।

अलग तरह से मनाएंगे दिवाली

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि इस बार हम दिवाली के लिए अलग इंतजाम कर रहे हैं। दिवाली हम साथ में मनाएंगे, 14 नवंबर को दिवाली वाले दिन 7:49 मिनट पर हम सभी दिल्ली के दो करोड़ लोग एक साथ लक्ष्मी पूजा करेंगे और इसका सीधा प्रसारण टीवी पर होगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × 3 =