दिल्ली AIIMS बयोकेमेस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया वैक्सीन लगवाना क्यों है जरुरी

Delhi AIIMS
image source - google

देश में वैक्सीनेशन बड़े स्तर पर चल रहा है। लेकिन अभी भी कई लोग वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार नहीं है। क्योंकि वो कहीं न कहीं वैक्सीन को लेकर फैलाई गयी अफवाह के चक्कर में आ गए है। इससे बचने के लिए उन्हें डॉक्टर की बात माने।

दिल्ली AIIMS बयोकेमेस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रदीप कर्माकर ने बताया कि सभी को वैक्सीन लगवाना क्यों जरुरी है। उन्होंने कहा जो नया डेल्टा वेरिएंट आया है ये काफी संक्रामक है। ये बीमारी दोबारा अक्सर नए वेरिएंट के साथ आती है जो और भी खतरनाक हो सकता है। इस वायरस की प्रकृति म्यूटेट करने की है।

भारत सरकार जो वैक्सीन इस्तेमाल कर रही है वो बहुत प्रभावी है। इससे बहुत सुरक्षा मिलती है। जो भी लोग पात्र हैं वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। इससे बीमारी की तीव्रता, अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की संभावना बहुत कम हो जाती है। ऐसा स्टडी में पाया गया है।

राहुल गाँधी: हमने व्हाइट पेपर विस्तृत में किया तैयार, पीएम के आंसू…

बता दें भारत में कल एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,87,66,201 हुआ।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 1 =