रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ आये हुए है। रविंद्रालय में आयोजित ‘कार्यकर्ता अभिनन्दन’ समारोह में शिरकत की। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा की ‘सारा विश्व भारत के साथ मिलकर चलना चाहता है,लेकिन हमारा पडोसी देश पाकिस्तान,’आतंकवाद का उद्योग’ चला रहा है। जहाँ पर आतंकवाद उद्योग बन जाता है,तो दूसरे सारे उद्योग अपने आप समाप्त होने लगते है।’ बता दें आज भी पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उलंघन किया गया और कल ही जम्मू में 25 kg IED मिला था। जिसे बम निरोधक जस्ते ने नष्ट कर दिया। अमेरिकी राष्ट्र पति ने भी कुछ दिन पहले कहा था की भारत से ख़राब रिश्तों का कारण खुद पाकिस्तान है,क्योंकि वो आतंकियों पर कार्यवाही नहीं करता और उनको बढ़ावा देता है।
लखनऊ महोत्सव की तारीख तय, अबकी बार यहाँ लगेगा महोत्सव
Defence Minister Rajnath Singh in Lucknow: Sara vishva Bharat ke saath milkar chalna chahta hai, lekin humara padosi desh Pakistan, wahan par 'atankvaad ka udyog' chal raha hai. Jahan par atankvaad udyog ban jata hai, to dusre saare udyog apne aap samapt hone lagte hain. pic.twitter.com/9rnkjzTfvI
— ANI UP (@ANINewsUP) November 23, 2019