रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में करेंगे लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण

Lalji Tandon's statue unveiled
image source - google

लखनऊ के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार 21 जुलाई को लखनऊ आ रहे हैं। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 21 जुलाई को प्रातः 10:35 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

उसके बाद वहां से हजरतगंज के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां मल्टी लेवल पार्किंग, हजरतगंज के सामने मध्य प्रदेश एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल व लखनऊ से 15वी लोक सभा (2009 – 2015) के सदस्य रहस्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा का प्रातः 11:00 अनावरण करेंगे।

पेगासस प्रोजेक्ट मामले पर कांग्रेस द्वारा BJP पर लगाए आरोप पर क्या कहा IT मंत्री ने?

अनावरण कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 12:00 बजे वहां से प्रस्थान कर 12:15 बजे संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एस.जी.पी.जी.आई) पहुंच कर वहां भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,कल्याण सिंह जी से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। पीजीआई से 12:40 बजे सीधे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seven − 4 =