दीपिका अपना जन्म दिन मनाने आ रही है लखनऊ

google

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपना इस साल का जन्म दिन कुछ अलग अंदाज में मनाने जा रही है। आपको बता दे की 5 जनवरी को दीपिका जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाने वाली हैं। खास बात यह है की दीपिका अपने जन्मदिन पर इस बार लखनऊ आ रही हैं। वह लखनऊ शहर के शिरोज कैफै में एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात करेगी और उनके साथ वक्त बिताएंगी।

एसिड अटैक पीड़िताओं के साथ दीपिका मनाएगी जन्मदिन

गौरतलब है की दीपिका जल्द ही फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर के जीवन और संघर्ष पर आधारित फिल्म है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की कहानी दिल्ली की रहने वाली लक्ष्मी की है। जिसकी जिंदगी एसिड अटैक के बाद बदल गई थी।आपको बता दे की 5 जनवरी 1986 को ही देश विदेश में अपने अभिनय के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म हुआ था।

यह जन्मदिन उनकी जिंदगी का खास दिन होगा

इसी के साथ आज उम्र के 34 वें पड़ाव पर कदम रखने वाली दीपिका के लिए 5 जनवरी 2020 की तारिख जितनी खास होने वाली है।उनती ही खास यह शीरोज कैफे की एसिड़ पीड़िताओं और राजधानी के लोगों के लिए भी होगी। क्योकि इस बार दीपिका अपना जन्मदिन अपने परिवार पति और दोस्तों संग नहीं बल्कि लखनऊ शहर के शिरोज कैफै में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ धूमधाम से मनाने वाली है। ऐसे में रविवार को अपनी नई मूवी छपाक का प्रमोशन करती नजर आएंगी वहीं एसिड पीड़िताओं के संग अपना वक्त बिताएंगी।

आज की रात ही आएगी दीपिका

जानकरी के मुताबिक आज शनिवार की रात में ही दीपिका लखनऊ आ जाएंगी। इसी के साथ रविवार की सुबह ही वो गोमतीनगर स्थित शीरोज में एसिड़ पीड़िताओं से मिलेंगी। रविवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगी और फिल्म के प्रचार का काम शुरू कर देंगी। दीपिका के आने की खबर सुनकर कैफे की सभी एसिड पीड़िताएं काफी खुश हैं।

एसिड पीड़िताओं के साथ बीतयेगीं समय

इस दौरान फिल्म छपाक के जरिए एसिड पीड़िताओं की जिंदगी के दर्द संग उनके हौसले की कहानी को लोग करीब से देख पाएंगे।बता दे की कैफे में फिल्म के पोस्टर, बैनर सजाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक दीपिका आधे घंटे तक यहां रहेंगी इस बीच उनके जन्मदिन पर केक, सजावट का इंतजाम किया जाएगा वहीं एसिड पीड़िताओं की कहानी, परेशानियां,आपबीती और छाऊ फाउंडेशन पर एक छोटी सी डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।

दीपिका पादुकोण के बारे में कुछ अनकहे तथ्य

जिसकी कभी कल्पना नहीं की थी वह सपना हुआ सच

बता दे की दीपिका की छपाक फिल्म में दीपिका संग शिरोज की चार एसिड़ पीड़िताएं बड़े पर्दे पर उनके संग अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका की दोस्तों का किरदार निभा रहीं कुछ शिरोज कैफै की एसिड अटैक सर्वाइवर्स फिल्म में दीपिका के संग अभिनय करती नजर आएंगी। देखा जाये तो एक तरह से एसिड पीड़िताओं के लिए ये एक बड़ी बात है क्योकि उन लोगों ने खुली आंखों से जिसकी कल्पना नहीं की वो सपना हकीकत में तबदील हुआ है। जिसकी लोग हमेशा चाहत करते है।

About Author