ग़ाज़ियाबाद : एडीएम पर बैट से जानलेवा हमला, हॉस्पिटल में भर्ती

Deadly attack on ADM of Ghaziabad
google

उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में सेक्टर 14 के विश्वनाथ पार्क में टहलते समय अपर जिलाधिकारी एलए मदन सिंह गर्बियाल (ADM Madan Singh Garbyal) पर बैट से जानलेवा हमला हुआ है। एडीएम को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। हरियाणा के रहने वाले बलवान सिंह के पुत्र जगवीर सिंह ने अपर जिलाधिकारी पर हमला किया था जिसके बाद उसे कबीरनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जगवीर सिंह के सम्बन्ध में पुलिस छानबीन कर रही है और उसके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारियां इकठ्ठा की जा रही हैं।

लड़कियों के कपडे उतरवाए जाने पर अखिलेश ने किया बीजेपी पर हमला

अपर जिलाधिकारी एलए मदन सिंह गर्बियाल को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद उनका सीटी स्कैन कराया गया जिसके बाद उनको अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है और आज रात में भी उनको डाक्टरों की देखरेख में आईसीयू में रखा जाएगा। खबर मिल रही है कि एडीएम की जगवीर सिंह से कुछ नोकझोंक हो गई थी और उस समय उनके साथ कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं था। डीएम अजय शंकर पांडे (DM Ajay Shankar Pandey) का कहना है कि “डॉक्टर कहते हैं कि वह खतरे से बाहर है। वह आईसीयू में निगरानी में है”।

शुरूआती जांच में पता चाला है कि जगवीर सिंह को सेना से कोर्ट मार्शल किया गया था और इसके बाद उसने मॉल में काम करना शुरू किया लकिन वहां से भी उसे निकाल दिया गया था। ग़ाज़ियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी (SSP Kalnidhi Naithani) ने जानकारी देते हुए बताया है कि “हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हमलावर से पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि पहले उसको सेना से बर्खास्त कर दिया गया था, इसका सत्यापन किया जा रहा है। उसने कुछ मॉल्स में भी काम किया था जहां से उसे निकाल दिया गया था। वह वर्तमान में बेरोजगार था”।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × two =