दुश्मन देशों की तबाही का हथियार,जानिए Rafale की कीमत और खासियत

rafale all information
image source - google । image by abp

चीन और पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत को अत्याधुनिक हथियारों से लैस Rafale विमान की पहली खेप अगले महीने मिलने वाली है। 4 से 6 राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरपोर्ट 27 जुलाई को पहुंचेंगे। भारतीय वायुसेना में इन विमानों के शामिल होने से सेना की शक्ति और बढ़ जाएगी। Rafale विमानों को फ्रांस से भारतीय पायलट लेकर आएंगे। मालूम हो फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों का सौदा हुआ है जो कि 2022 तक आ जाएंगे।

Rafael Fighter Aircraft की कीमत कितनी ?

Rafale एक लड़ाकू विमान है जो अति आधुनिक हथियारों से लैस है तथा अपने दुश्मनों पर तेज गति से सटीक हमला करने में सक्षम है। रिपोर्ट के अनुसार एक Rafale भारत को 1611 करोड़ों रुपए में मिल रहा है। और भारत फ्रांस से 36 राफेल ले रहा है जिसकी कीमत 58 हजार करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

Rafale की खासियत

राफेल दसाल्त कंपनी का बनाया हुआ लड़ाकू विमान है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि राफेल 60 सेकंड में 60 हजार फीट की ऊंचाई प्राप्त कर सकता है तथा यह 22 हजार से 25 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

2003 में राफेल को मिली थी मंजूरी

Rafale शुरुआत से ही एक चर्चा का विषय रहा है 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी ने राफेल खरीदने के लिए मंजूरी दी थी पर 2004 में UPA सरकार ने फ्रांस से बात की और फिर इसे भूल गए। 2014 में मोदी सरकार आने के बाद Rafale की डील फ्रांस से 2016 में पुनः प्रधानमंत्री मोदी ने फाइनल कर दी। और अब अगले महीने जुलाई में राफेल इंडिया आ रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 − 1 =