पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद ‘ऑपरेशन 420’ को मिली बड़ी सफलता

आज के समय में अपराधों पर काबू पाना बहुत जरूरी है और इन अपराधों को रोकने के लिए अपराध करने वालो को पकड़ना होगा। जिससे हमारी जनता शांति से रह सके और साथ ही उन्नति की ओर बढ़ सके। इन्ही अपराधों पर लगाम कसने के लिए उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसएसपी श्री कलानिधि नैथानी द्वारा ऑपरेशन 420 अभियान चलाया गया है, जिसके तहत लखनऊ पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े ही जोरो शोरो से जुटी हुई। इनकी इस कड़ी मेहनत के प्रयास के बाद इन्हे बड़ी सफलता मिली है। जिससे वह बहुत खुश है और इस सफलता से उनका अपने कार्य के प्रति जूनून और भी बढ़ गया है।

420 अभियान की बड़ी सफलता

राजधानी लखनऊ के एसएससी श्री कलानिधि नैथानी जी के निर्देश से चलाए जा रहे ऑपरेशन 420 अभियान में इन्हे एक बड़ी सफलता मिली है। इस 420 अभियान के तहत दिनांक 03-10-2019 को थाना विभूतिखंड पुलिस द्वारा एक आपराधिक गिरोह पकड़ा गया। यह गिरोह कई क्षेत्रों से चार पहिया वाहन चोरी करता है, उसके बाद उस वाहन का नंबर प्लेट बदल देता है।

रिलीज हुए फिल्म पागलपंती के पोस्टर

इनका अपराध यहीं खत्म नहीं हुआ, यह गिरोह वाहन चोरी करके नंबर प्लेट बदलने के साथ साथ वाहन का फर्जी आरसी बनाकर लोगों को बेचता है। यह गिरोह क्षेत्र विभूतिखंड, गोमतीनगर, गुडम्बा, मड़ियांव व अन्य कई क्षेत्रों से वाहन चुराता था। यह गिरोह पहले वाहन के पीछे से शीशा निकालकर गाड़ी में घुसता उसके बाद चुम्बक को स्टेरिंग पर लगाकर अनलॉक करके वाहन को चुराता था।

इस शातिर गिरोह के जालसाज अभियुक्त दीपक सिंह उर्फ़ दीपक बल्ले पुत्र सरनाम सिंह मूल पता:-ग्राम व पोस्ट जैथरा थाना जैथरा जनपद एटा, हाल पता:-मकान नम्बर:-डी-6 गाजीपुर गांव दिल्ली को दिल्ली पूर्वी के पास स्थित आकाश होटल के निकट से धर दबोचा गया। पुलिस के द्वारा इस गैंग के अन्य लोगो को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। फ़िलहाल अभी इस गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है, जिसके के बाद जल्द ही इस अपराधी से पूछताछ की जाएगी।

क्या है 420 अभियान का उद्देश्य

इस 420अभियान का उद्देश्य शहर से अपराध मिटाना है जिसके लिए पुलिस पूरी जद्दोजहद से लगी हुई है। इस अभियान में लखनऊ के एसएसपी श्री कलनिधि नथानी ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, ‘जनता के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।’

About Author