सुरेश रैना के परिवार पर हुआ हमला, बुआ सहित दोनों लड़के भर्ती जबकि फूफा की हुई…

Cricketer Suresh Raina family attacked
image source - google

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग के सुपरस्टार सुरेश रैना के परिवार पर हमला हुआ है। इस हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुआ और उनके दोनों लड़के गंभीर रूप से घायल हैं।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है उनके बुआ और फूफा पर हमला पठानकोट में 19-20 अगस्त रात को लूटपाट के इरादे से हुआ था। इस हमले में उनकी फूफा की मृत्यु हो गई थी। जबकि सुरेश रैना की बुआ और उनके दो लड़के अस्पताल में भर्ती थे और इलाज के बाद घर वापस लौट आए।

हालांकि यह बात बाद में सामने आई कि जिस परिवार पर हमला हुआ था वह सुरेश रैना का परिवार है। अब जांच और तेज हो गई है। पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे काला कच्छा नाम के गिरोह के लोग हैं।

क्या इसीलिए सुरेश रैना नहीं खेलेंगे IPL 2020

बता दें आज ही चेन्नई सुपर किंग की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि क्रिकेट सुपरस्टार सुरेश रैना निजी कारणों के चलते भारत वापस लौट आए हैं। चेन्नई सुपर किंग सुरेश रैना और उनके परिवार को पूरी तरह से सपोर्ट करता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × two =