24 घंटे में 3500 नए मामले, जाने अब देश में कितने लोग संक्रमित

covid cases in india

देश में पिछले 24 घंटे में 3500 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब देश में संक्रमित लोगों की संख्या 52252 हो गई है। इनमें से 35902 सक्रिय मामले हैं। जबकि अभी तक 1783 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और कोरोनावायरस से 15266 लोग जंग जीत चुके हैं। बता दें देश में पहली बार 1 दिन में इतने अधिक कोरोना के मरीज मिले हैं।

कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

कोविड-19 से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां पर 16758 कोरोना मरीज हैं और 651 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके बाद गुजरात 6625 मरीज और 396 लोगों की मृत्यु फिर दिल्ली 5532 संक्रमित व 65 लोगों की मृत्यु। तमिलनाडु 4829, राजस्थान 3317, मध्य प्रदेश 3138, आंध्र प्रदेश 1777, उत्तर प्रदेश 2998, तेलंगाना 1107, वेस्ट बंगाल 1456, पंजाब 1516, बिहार 542, चंडीगढ़ 120, हरियाणा 594, जम्मू कश्मीर 775, झारखंड 127, कर्नाटक 693, केरल 503 और उड़ीसा में 185 कोरोना के मरीज हैं।

इन राज्यों में कोविड का कम प्रभाव

अरुणाचल प्रदेश 1, अंडमान निकोबार 33, असम 45, छत्तीसगढ़ 59, दादरा और नगर हवेली 1, गोवा 7, हिमाचल प्रदेश 45, लद्दाख 41, मणिपुर 2, मेघालय 12, मिजोरम 1, पुडुचेरी 9, त्रिपुरा 43 और उत्तराखंड में 61 कोरोना के मरीज है। पिछले 4 दिनों में देश में कोरोना के मामले आने में वृद्धि हुई है। 3 मई से प्रतिदिन देश में 2000 से 3500 तक नए मामले सामने आ रहे हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen + four =