कोरोना ने तोड़े सारे रेकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आये इतने मरीज

covid-19 cases increases
image source - google

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जिससे लोगों के मन में एक बार फिर डर पैदा हो गया है। आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,00,739 नए मामले आये है। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 हुई। वहीँ अब तक 1,038 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,73,123 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है। देश में कुल 11,44,93,238 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्ट्र में आवश्यक वस्तुएं बेचने वाली दुकानें और सार्वजनिक परिवहन चालू रहेंगी। सरकार ने अपनी सभी इकाइयों को निर्देश दिया है कि आपात स्थिति में आने-जाने की अनुमति दी जाए।

हॉन्ग कॉन्ग अथॉरिटी ने Vivo स्मार्टफोन्स के एक्स्पोर्ट पर लगायी रोक

जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे है उसे देख कर लगता है कि महाराष्ट्र के बाद अन्य राज्य भी इस तरह की सख्ती कर सकते है। क्योंकि लोगों ने कोरोना को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine − four =