देश में इस समय ज्यादातर राज्यों में कर्फ्यू है या फिर लॉकडाउन, जिसका असर भी अब दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में 40 हजार तक मामले में गिरावट देखी गई है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 3,66,161 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हुई। 3,754 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,46,116 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,45,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,86,71,222 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।
लखनऊ जिला प्रशासन ने तय किये एंबुलेंस के रेट, जानें प्रति किलोमीटर कितना देना होगा पैसा
लेकिन अभी राहत की सांस नहीं की जा सकती है क्योंकि अगर जरा सी भी लापरवाही की गई तो यह आंकड़ा बढ़ने में समय नहीं लगेगा। यही कारण है कि कई राज्यों में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।