कोरोना का कहर जारी, दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख के पार

covid-19
DD News

कोरोनावायरस इसे समय दुनियाभर के देशों में अपना कहर बरपा रहा है। मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या 14 लाख 43 हजार 638 थी और 48 घंटे बाद आज गुरुवार को दुनिया में 1523665 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। वही मरने वालों की संख्या भी बहुत तेजी से बढ़ी है। पिछले 48 घंटों में 8000 से ज्यादा लोग मरे हैं जिसके बाद आप मृत लोगों की संख्या 8942 हो गई है।

जानें उन देशों के बारे में जहां नहीं एक भी कोरोना का मरीज

1523665 लोगों में से 10 लाख 53 हजार 748 लोगों की स्थिति सामान्य बनी हुई है जबकि 48166 लोगों की स्थिति बहुत गंभीर है। बता दे अभी तक 332800 लोग पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। मालूम हो कोरोनावायरस के इलाज के लिए अभी कोई दवा नहीं बनी है। कोरोना मरीजों का इलाज अभी Hidroxicloroquina नाम की दवा के साथ कुछ अन्य दवाइयों के संयोजन से किया जा रहा है।

वे देश जिनमें संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा

दुनिया में 5 ऐसे देश है, जहां पर संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। उनके नाम है स्पेन, इटली, जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका। अमेरिका में तो कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 435160 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 14797 हुई है। इसके बाद इटली और स्पेन में भी कोरोनावायरस की वजह से काफी मौतें हुई हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − seven =