दिल्ली में लगा देश का पहला स्मॉग टॉवर, सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन

Country's first smog tower installed in Delhi

राजधानी दिल्ली में देश का पहला Smog Tower लगा है। इसका उद्घाटन आज सीएम केजरीवाल ने किया। इस टावर की सफलता के बाद दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में इसे लगाया जायेगा।

आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस में देश का पहला स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय मौजूद रहे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण से लड़ने और दिल्ली की हवा साफ करने के लिए आज दिल्ली में देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया जा रहा है। इस तकनीक को हमने अमेरिका से आयात किया है। ये टॉवर 24 मीटर ऊंचा है और ये 1 किलोमीटर दायरे की हवा को साफ करेगा।

उत्तराखंड: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा डिफेंस बज़ट 1 लाख 47 हज़ार करोड़ से बढ़कर हुआ..

कनॉट प्लेस में स्मॉग टॉवर लगने पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली के विशेषज्ञ इसका(स्मॉग टॉवर) विश्लेषण करेंगे। इसकी सफलता के आंकलन के बाद हमें एक तकनीकी सपोर्ट मिलेगा जिसके आधार पर हम दिल्ली की अन्य जगहों पर भी इस तरह के टॉवर लगाने का निर्णय लेंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten + eleven =