तबलीगी जमात के 110 और लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव

tabligi community
google

दिल्ली निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम से लौटे तमिलनाडु के 110 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 93 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। यह भी दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करके आए हुए थे। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि से भी लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करने गए हुए थे।

तबलीगी जमात में शामिल होने वालों की धरपकड़ जारी, लॉकडाउन और सख्ती से लागू

तबलीगी जमात का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में तेजी से 117 लोगों की धरपकड़ की गई और उनको क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। इन लोगों के संपर्क में आने वाले परिवार के लोगों वह दोस्तों को भी क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। खबर के अनुसार अभी कई लोग प्रदेश में वापस नहीं आए हैं। पुलिस के पास उन सभी की जानकारी उपलब्ध है। पुलिस जल्द से जल्द उनको ढूंढ कर क्वॉरेंटाइन करेगी।

बता दे मामला इतना गंभीर होने के बाद तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोग खुद सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसा ना करके वह खुद के साथ अपने परिवार व आसपास के लोगों की भी जान खतरे में डाल रहे हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में 15 अन्य देशों से भी कई नागरिक शिरकत करने आए हुए थे। पुलिस को पता चला है कि इन्होंने वीजा हासिल करने के लिए गलत जानकारी दी थी। इसलिए कई लोगों पर केस भी दर्ज कर लिया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 + one =